रादा पुआ बनाया शीतला अष्टमी का पर्व आज
सरवाड़. कस्बे में बुधवार को शीतला अष्टमी का पर्व उल्लापूर्वक मनाया जाएगा। इस मौके पर शीतला माता की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की जाएगी। पर्व को लेकर मंगलवार को घरों में महिलाओं ने रांदा-पुआ बनाया। महिलाओं ने घरो में मिठे पक्वान सहित माताजी के भोग लगाने के लिए मक्की का दलिया, चावल आदि व्यजन बनाए। बुधवार को प्रात जल्दी से ही श्रृद्वालुओं का यहां शीतला माता की पूजा करने का क्रम शुरू होगा जो देर शाम तक जारी रहेगा। महिलाए शीतला माताजी के ठण्ड़े का भोग लगाकर परिवार की खुशहाली की मन्नते मांगेगी। इस मोेके पर घरों में चूल्हें नही जला कर ठंण्डा भोजन खाएंगें। पर्व को लेकर मंदिर को आर्कषक विद्युती रोशनी से सजाया गया। यहा शीतला माता मंदिर व बोदरी माता मंदिर पर भी बिजली, पानी, सफाई आदि की माकूल व्यवस्था की गई। पर्व को लेकर बाजार में छाई रौनक शीतला अष्टमी पर बनाये जाने वाले व्यजंनो की खरीद्दारी को लेकर मंगलवार को बाजार में पूरे दिन उत्साह बना रहा। पर्व पर दो दिन चुल्हा नही जलाकर ठण्ड़ा खाने की मान्यता के चलते लोग दो दिन तक खराब नही होने वाले व्यजंन बनाने के लिए बाजार में खरीद्दारी की।