राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया
सरवाड़। कस्बे में शनिवार को राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गोपीनाथ मंदिर में राधाजी के जन्म उत्सव पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर मंे आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम में महिलाओं राधा रानी के भजन पेश किए। मंदिर पुजारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि जन्म उत्सव पर राधाजी को स्नान करवा कर नए वस्त्र व आभूषण पहनाए। बाद में पंजीरी का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।