राधा रानी ग्रुप का राणा रंग कार्यक्रम
नवलगढ . कस्बे में राधा- रानी ग्रुप की ओर से बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ फागोत्सव मनाया गया। गणेश वंदना के साथ फागोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें महिलाओं ने कान्हा संग जमकर फूलों की होली खेली। महिलाओं ने एक- दूसरे के गुलाल भी लगाई। कार्यक्रम में महिलाओं ने भजनों पर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुति दी। जिससे कार्यक्रम में वृंदावन जैसा माहौल हो गया। वही फागोत्सव में कृष्ण और राधा रूप की सुंदर झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सतीश सोनी व विकास पारीक ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में महाआरती हुई व प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान काफी महिलाएं अपने-अपने घरों से लड्डू गोपाल लेकर कार्यक्रम में पहुंची। इस मौके पर भगवती देवी, बबीता सोनी, नीतू जांगिड़, रेखा शर्मा, शारदा पारीक, संतोष तिवाड़ी, पूजा जांगिड़, मधु, कविता सोनी, माया सोनी, माया जांगिड़, मीनू जांगिड़ , ममता सोनी, सहित दादी ग्रुप, सखी सहेली ग्रुप व श्याम मित्र मंडल की महिलाएं भी शामिल थीं।