Dark Mode
जल्द इंगेजमेंट कर सकते हैं राघव-परिणीति, जल्द हो सकती है ऑफिशियल अनाउंसमेंट

जल्द इंगेजमेंट कर सकते हैं राघव-परिणीति, जल्द हो सकती है ऑफिशियल अनाउंसमेंट

मुंबई. आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में मुंबई में साथ देखा गया था। दोनों ने साथ में लंच और डिनर किया। अब इसको लेकर चर्चा है कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोर्सेस की मानें तो राघव और परिणीति एक दूसरे को पसंद करते हैं। उनका परिवार भी एक दूसरे को जानता है। जल्द ही किसी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की उम्मीद की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक दूसरे को तब से जानते हैं जब वे यूके में पढ़ाई कर रहे थे।
जल्द ही रोका की डेट ऑफिशियल होगी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राघव और परिणीति का जल्द रोका (इगेंजमेंट) हो सकता है। दोनों की फैमिली भी एक दूसरे को पसंद करती है। अभी दोनों के फैमिली मेंबर्स अपने-अपने काम में व्यस्त हैं, इसलिए अभी किसी तारीख को तय करना मुश्किल है। हालांकि वे इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं, जल्द ही किसी बड़े कार्यक्रम की घोषणा होगी। इसी रिपोर्ट के मुताबिक, इस रोका सेरेमनी में खास मेहमान और फैमिली मेंबर्स ही मौजूद रहेंगे।
इग्लैंड में पढ़ाई करते वक्त एक दूसरे के संपर्क में आए राघव-परिणीति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों तब से एक दूसरे को जानते हैं जब वो इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की। परिणीति और राघव को इग्लैंड में 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' के सम्मान से नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इसमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।
उपराष्ट्रपति ने भी राघव चड्ढा की चुटकी ली
राघव चड्ढा को लेकर उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भी चुटकी ली। राज्यसभा में बिजनेस नोटिस के निलंबन को लेकर कार्यवाही चल रही थी। तभी राघव ने कुछ बोला जिसके जवाब में जगदीप धनखड़ ने कहा, 'आप फिलहाल वैसे ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। आप चाहे तो अभी शांत रह सकते हैं।' इस मजाकिया कमेंट पर राघव भी अपने आप को मुस्कुराने से नहीं रोक पाए।

 

 

 

 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!