सीकर से जयपुर जाकर राहुल ने किया रक्तदान
सीकर। महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर में किडनी ट्रांसप्लांट पेशेंट के लिए रक्त की आवश्यकता होने पर सीकर निवासी राहुल ने जयपुर जाकर रक्तदान किया। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सैनी हर्ष ने बताया कि जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में एडमिट रानोली निवासी रामअवतार सैनी किडनी ट्रांसप्लांट होने वाला है। जिसमें पेशेंट की प्लेटनेट डाउन होने पर परिजनों ने सीकर के रक्त वीर साथियों से संपर्क किया । जिसमें सीकर निवासी राहुल सैनी डोनेशन के लिए तैयार हुए और महात्मा गांधी हॉस्पिटल जाकर जरूरतमंद परिवार के लिए जीवनदाता बने। इस दौरान उनके साथ सीकर से विवेकानंद नवयुग मंडल हर्ष के सदस्य मुकेश कुमार सैनी, नरेश स्मृति संस्था के अध्यक्ष मुकेश चुनवाल, गोविंद सुइवाल, गोकुलपुरा निवासी राम अवतार सैनी,राजू सैनी आदि युवा साथी उपस्थित रहे।