Dark Mode
मानहानि केस में राहुल गांधी दोषी करार:2019 में कर्नाटक की रैली में कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों 

मानहानि केस में राहुल गांधी दोषी करार:2019 में कर्नाटक की रैली में कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों 


सूरत . 'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है...' वाले बयान से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान कब होगा,अभी यह साफ नहीं है। उन पर पिछले 4 साल से मानहानि का मामला चल रहा था। इससे पहले कोर्ट ने 17 मार्च को इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। राहुल कोर्ट में मौजूद हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि चोरों का सरनेम मोदी है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी। इस केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे। आखिरी बार अक्टूबर 2021 की पेश के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!