नगरपालीका के नए ईओ होंगे राहुलकुमार अग्रवाल
फलोदी . नगरपालीका फलोदी के नए अधिशाषी अधिकारी पद पर राहुल कुमार अग्रवाल की नियुक्ति हुई वे जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे। फलोदी नगरपालीका के निवर्तमान अधिशाषी अधिकारी डॉ सहदेवदान चारण का स्थानांतरण होने से रिक्त हुए ईओ पद पर स्वायत शासन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार राहुल कुमार अग्रवाल राजस्व अधिकारी द्वितीय के नाम के आदेश जारी किए गए है। श्रीमान अग्रवाल जल्द ही अधिशाषी अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।