Dark Mode
भाषण के हिस्से हटाने पर राहुल की स्पीकर को चिट्‌ठी

भाषण के हिस्से हटाने पर राहुल की स्पीकर को चिट्‌ठी

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा के अपने भाषण के 5 से ज्यादा हिस्से सदन की कार्यवाही से हटाने को लेकर मंगलवार को स्पीकर को चिट्ठी लिखी।

राहुल ने 1 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष के तौर पर पहला भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, अल्पसंख्यक, NEET विवाद और अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

2 जुलाई को लोकसभा स्पीकर के आदेश पर राहुल के बयान से इन सभी अंशों को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। इनमें हिंदुओं, NEET एग्जाम, PM नरेंद्र मोदी, BJP और RSS पर किए गए कमेंट्स भी शामिल थे।

मंगलवार को संसद पहुंचने पर जब राहुल गांधी को यह बताया गया तो उन्होंने कहा- मोदी जी की दुनिया में सच्चाई मिटाई जा सकती है, हकीकत में सच को नहीं मिटाया जा सकता।

बाद में उन्होंने लोकसभा स्पीकर को चिट्‌ठी लिखी। जिसमें उन्होंने बयान के अंश हटाना संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ बताया। साथ ही इन्हें री-स्टोर किए जाने की मांग की।

राहुल गांधी ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के भाषण का हवाला दिया। उन्होंने लिखा कि उनका बयान आरोपों से भरा था, लेकिन हैरानी की बात है कि उसमें से केवल एक शब्द हटाया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!