Dark Mode
आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा मार करवाई..

आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा मार करवाई..

श्रीमान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के निर्देशों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दल जयपुर ने अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में रामचंद्र कुल्फी वाला त्रिपोलिया बाजार जयपुर की दुकान एवं रामचंद्र कुल्फी वाला की आइसक्रीम फैक्ट्री सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर के यहां छापा मार कार्रवाई करते हुए निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा दल ने आइसक्रीम कुल्फी रबड़ी दूध पाउडर एवं शेक के नमूने लिए मौके पर अवधि पार कलर एवं एसेन्स पाए गए इन्हें मौके पर नष्ट करवाया गया साफ सफाई की व्यवस्थाएं उचित रूप में नहीं पाई गई एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक कई महत्वपूर्ण एवं आवश्यक नियमों की भी अवहेलना करते हुए पाया गया इस क्रम में सख्त हिदायत देते हुए मौके पर नोटिस जारी किया गया खाद्य सुरक्षा दल ने लगातार कार्रवाई करते हुए पायनियर फूड वैली आइसक्रीम और यंकी आइसक्रीम के यहां भी आइसक्रीम के नमूने लिए यहां पर भी मौके पर पाई गई कमियों के क्रम में नोटिस जारी किए गए खाद्य सुरक्षा दल में रतन सिंह गोदारा, नरेश कुमार, नरेंद्र शर्मा एवं पुखराज शामिल थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि खाद्य सुरक्षा दल ने कुल 14 नमूने लिए इन्हें जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया जा रहा है नमूना की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और ग्रीष्मकाल के समय को देखते हुए आइसक्रीम निर्माण इकाई और पेय पदार्थ निर्माण इकाइयों पर लगातार कार्यवाहियां जारी रहेगी।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!