Dark Mode
रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों में यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों में यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी ने रात्रि को बीकानेर–रतनगढ़ रेलखंड पर गाड़ी संख्या 14717 बीकानेर–हरिद्वार एक्सप्रेस एवं 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला–बीकानेर एक्सप्रेस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद कर यात्रा सुविधाओं एवं सेवाओं का फीडबैक लिया तथा महिला सुरक्षा, कोचों की स्वच्छता, ऑनबोर्ड कर्मचारियों के पहचान-पत्रों और खानपान व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान यात्रियों को किसी भी समस्या की स्थिति में रेल मदद पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 139 के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान यात्रियों की समस्या एवं सुझाव जानने हेतु फीडबैक फॉर्म भी भराये गए । वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक ने यात्रियों से ज्वलनशील वस्तुएं साथ में लेकर यात्रा नहीं करने की अपील की एवं यात्रा के दौरान सीमित समान रखने का अनुरोध किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को यात्रियों के प्रति सहयोगपूर्ण व्यवहार रखने, सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा बेहतर यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, सहायक वाणिज्य प्रबंधक लालचंद कुम्हार ने गाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर–ऋषिकेश एवं 14804 जम्मू तवी–भगत की कोठी का बीकानेर–मंडी डबवाली रेलखंड पर निरीक्षण कर यात्री सुरक्षा-संरक्षा, खानपान की गुणवत्ता, निर्धारित दरों पर बिक्री एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर मंडल वीरेन्द्र जोशी का कहना है कि बीकानेर मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, महिला सुरक्षा, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। औचक निरीक्षण एवं यात्रियों के फीडबैक के आधार पर सेवाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!