Dark Mode
रेलवे पी ए सी चेयरमैन ने किया स्टेशन का निरीक्षण

रेलवे पी ए सी चेयरमैन ने किया स्टेशन का निरीक्षण

सीकर  ।  रेल यात्री सुविधा समिति  के अध्यक्ष पी के कृष्णादास , कमेटी सदस्य राजेन्द्र फड़के, कैलाश वर्मा आज बुधवार सुबह जयपुर मंडल रेल अधिकारियों के साथ सीकर स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर आम जनता के लिए उपलब्ध सभी सुविधाओं  का बारीकी से निरीक्षण किया एवम सुविधाओं का जायजा कर विस्तार का विश्वास दिलाया। भाजपा पूर्व जिला मीडिया प्रमुख सीमा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की कमेटी चेयरमैन ने स्टेशन पर बैठे रेल यात्रियों से भी  चर्चा की। स्टेशन पर साफ-सफाई, शौचालय, रेल के आवागमन की जानकारी हेतु होने वाले अनाउंसमेंट के बारे में और रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध खाने का भी निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं और साफ सफाई  से वे संतुष्ट नजर आए और यहां के रेल कर्मचारियों एवं अधिकारियों की प्रशंसा की।  भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से मुलाकात कर रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार करने, कई जगहों के लिए रेल शुरू करने व कई स्टेशनों पर रेल के ठहराव सहित अन्य मांगों के बारे में अवगत कराया।रेल यात्री सुविधा समिति के अध्यक्ष पीके कृष्णादास ने इस दौरान रेलवे स्टेशन पर बैठे यात्रियों से भी बातचीत कर उनके सुझाव लिए। यात्रियों ने समिति पदाधिकारियों व सदस्यों को रेलवे स्टेशन पर हो रही नवाचार, साफ सफाई, शौचालय व रेल आने-जाने की जानकारी के बारे में संतुष्टी व्यक्त की।कृष्णादास ने संपूर्ण रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं को लेकर जायजा भी लिया और अधिकारियों से अलग से बैठक कर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण कर विस्तार से जानकारी ली। स्टेशन पर मिली व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट नजर आए इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रंशसा की। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने रेल यात्री सुविधा समिति के अध्यक्ष पीके कृष्णादास के साथ अलग से बैठक कर सुझाव देकर मांग की। जिलाध्यक्ष ने समिति पदाधिकारियों से मांग की कि स्टेशन का एक द्वार पूर्व दिशा में बनाया जाए, नवलगढ़ पुलिया को फोर लेन करने के लिए जमीन दिलाई जाए, गंगानगर बांद्रा ट्रेन का ठहराव रामगढ़ शेखावाटी में भी किया जाए, स्टेशन पर फूट ब्रीज बनाया जाए, स्टेशन पर वार्टर हार्वेस्टींग बनाया जाए, दूरंतो ट्रेन का ठहराव सूरत में किया जाए, सीकर से रेवाड़ी के लिए नई ट्रेन चलाई जाए, सैनिक एक्सप्रेस फिर से शुरू की जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीकर स्टेशन पर वासिंग यार्ड बनाया जाए जिससे यहां लंबी दूरी की टे्रनों का आवागमन हो सके और यात्रियों को सुविधाएं मिल सके।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष इंदिरा चौधरी, महामंत्री रमेश जलधारी ,रतन लाल सैनी ,पार्षद राजू स्वामी, विजय सैनी, सीकर व्यापार  संघ अध्यक्ष महावीर चौधरी, प्रदीप पारीक महामंत्री ,व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रेल सुविधा विस्तार समिति अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,  विनोद नायक, महावीर पुरोहित ,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!