पीपाड़ शहर में लगातार दूसरे दिन बारिश का दोर जारी रहा
पीपाड़ शहर. शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों मे मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बारिश का दोर जारी रहने से आमजन को उमस व गर्मी से राहत मिली है। शहर में सोमवार को सांय समय पोन घंटे हूई मूसलाधार बारिश हूई थी वही मंगलवार को दोपहर समय तक मोसम साफ रहा व सुर्य की गर्मी ने परेशान किया दोपहर बाद हल्की बारिश के अलावा सांय 6 बजे तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी बह निकला आधे घंटे की सुखद बारिश से मोसम भी खुशनुमा बन गया व मोसम भी साफ हो गया ग्रामीण अंचलों मे लगातार हो रही अच्छी बारिश के चलते खेतों में चारों ओर हरियाली की चादर बिछ गई है।किसानों द्वारा खेती कार्य भी उत्साह के साथ किया जा रहा है।