Dark Mode
पीपाड़ शहर में बारिश का दोर जारी

पीपाड़ शहर में बारिश का दोर जारी

पीपाड़ शहर . शहर सहित ग्रामीण अचंलो मे शुक्रवार को भी बारिश का दोर जारी रहा इस दोरान जहां कही अच्छी तो कहीं कम बारिश होने कि जानकारी मिली है।इस बार मानसून से पहले हूई अच्छी बारिश के चलते जगह जगह हरियाली का नजारा देखने को मिल रहा है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नाडी तालाब के आसपास हरियाली की चादर बिछ जाने से गांवो की सुरत बदली नजर आने लगी है। ग्रामीण किसानों का कहना है कि अच्छी बारिश से फसल भी अच्छी होने के अलावा खेतों व गोचर आदि जमीनों पर हरा चारा उगने से पशुधन को भी बड़ी राहत मिली है। शहर में जहा दोपहर पश्चात साढे़ तीन बजे जमकर बारिश का दोर पोन घंटे जारी रहा इसके बाद भी हल्की बारिश का दोर सांय समय तक जारी रहा है। लगातार हो रही अच्छी बारिश से नाडी तालाब में पानी की आवक बढने लगी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!