Dark Mode
भीलवाड़ा में बार‍िश: शहर हुआ जलमग्न, आवागमन बाधित, कई वाहन फंसे

भीलवाड़ा में बार‍िश: शहर हुआ जलमग्न, आवागमन बाधित, कई वाहन फंसे

भीलवाड़ा। शहर में मंगलवार  देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर जलमग्न हो गया है। शहर के निचले इलाकों में पानी भर जाने से यातायात बाधित हो गया है, जिससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अंडरब्रिजों में पानी भरने से वाहनों की आवागमन पूरी तरह से रुक गया, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। लगातार चल रही बारिश के कारण  बड़े मंद‍िर के पास बाहला क्षेत्र व कच्ची बस्तियों और निचली बस्तियों मे पानी का भराव हो गया ! नाल‍ियों के चौक होने से कचरा सड़क पर फैल गया है, जिससे लोगों को भारी समस्याओ का सामना करना पड़ा,। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  जिले भर मे अच्छी बारिश के समाचार हैं। चित्तोड़ रोड स्थित रामधाम के सामने अण्‍डरब्र‍िज में एक थार गाड़ी भी फंंस गई बारिश के कारण बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!