बरसाती हादसा: किशोरी पर मौत बनकर गिरी छत
बीकानेर। जिले के कालू थाना इलाके के गांव शेखसर में बुधवार की देर रात बारिश के दौर में हुए दुखदायी हादसे में एक मकान के कच्चे कमरे की छत्त गिरने से उसके नीचे दबकर किशोरी की मौत हो गई। जिस कमरे की छत्त गिरी उसमें एक महिला समेत तीन भाई बहन सो रहे थे। रात को बारिश का पानी इक्कठा हो जाने से कच्चे कमरे की छत्त गार्टर समेत नीचे आ गिरी और उसके मलबे में दबने से 17 वर्षीय जमना पुत्री गिरधारी लाल मेघवाल की मौत हो गई। जबकि महिला और उसके दो बच्चे बाल बाल बच गये। इसकी सूचना मिलने के बाद गुरूवार की सुबह मौके पर पहुंचे सीओ लूणकरणसर नोपाराम भाकर और कालू थाना एसएचओं सुरेश कुमार ने जांच पड़ताल कर मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। एसएचओं ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि गिरधारी लाल मेघवाल की पत्नि और उसके तीन बच्चे बारिश के कारण कच्चे कमरें में सो रहे थे। बरसाती पानी के भराव से कमरे की छत्त गार्टर समेत नीचे आ गिरी और उसके मलबे में दबने से सत्रह वर्षीय जमना की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि गिरधारी लाल की पत्नि और दो बच्चों के मामूली चोटें आई है। इस दुखदायी हादसे में किशोरी की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम सा मच गया और गांव शोक की लहर छा गई।