Dark Mode
हाथ बढ़ायें टी बी मुक्त राजस्थान बनाएं — राजेश कृष्ण बिरला

हाथ बढ़ायें टी बी मुक्त राजस्थान बनाएं — राजेश कृष्ण बिरला

कोटा। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री-टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन एमबीएस परिसर में किया गया। सदस्य महेन्द्र शर्मा ने बताया कि टीबी उन्मूलन के लिए आयोजित कार्यक्रम में 160 रोगियों को पोषण किट का वितरण इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी के स्टेट चैयरमेन राजेश कृष्ण बिरला ने किया। इस कार्यक्रम के लिए शिवरतन राठी फाउंडेशन व माहेश्वरी महिला संगठन सहयोगी बनी। कार्यक्रम में स्टेट प्रेसिडेंट राजेश कृष्ण बिरला,सीएमएचओ जगदीश सोनी,राठी फाउंडेशन के अध्यक्ष आनन्द राठी,माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष प्रीति राठी मंचासीन रही। कार्यक्रम में डीटीओ डा.सत्यनारायण मीणा,डॉ.चेतन शर्मा,आर के जैन,मनोज राठी,सरिता मोहता,नीना मरच्यूनिया,सहित कई लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन सचिव रिछपाल पारीक ने किया। सीएमएचओ जगदीश सोनी ने आयोजन को वेलफेयर कार्यक्रम बताते हुए टीबी के रोगियों को पोषक किट प्राप्त करने की सलाह दी।

 
टी बी मुक्त हो राजस्थान हमारा
स्टेट चेयरमैन राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि आओ हाथ बढायें टीबी मुक्त राज्य बनाएं। सरकार के साथ व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर प्रयास होंगे तो प्रदेश जल्द ही टीबी मुक्त हो सकेगा। केंद्र सरकार व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीबी मुक्त भारत अभियान को प्राथमिकता दी है। जनभागीदारी की भावना से टीबी उन्मूलन की दिशा में सामूहिक रूप से काम कर इस बीमारी पर जल्द विजय पाई जा सकती है और राजस्थान को टीबी मुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।उन्होने कहा कि आज कोटा में 160 मरीजों को पोषण किट का वितरण किया गया है अगले 6 माह तक पोषण किट का वितरण किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!