Dark Mode
सुनेल से बीमार जरूरतमंद के लिए उठे हाथ 

सुनेल से बीमार जरूरतमंद के लिए उठे हाथ 

सुनेल  । कस्बे में शुक्रवार को प्रकाशित हुई खबर के शीर्षक बेटे की दोनों किडनी खराब मां देगी बेटे को किडनी झालरापाटन निवासी की प्रमुख खबर को पढ़कर सुनेल ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यवाहक व्यवस्थापक चैनसिंह सिसोदिया भावुक हो उठे । उन्होंने स्थानीय संवाददाता से संपर्क कर 2100 रुपैया की नगद सहायता राशि जरूरतमंद परिवार के लिए सौंपकर बोले कि जरूरतमंद तथा बीमार व्यक्तियों के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूं तथा दूसरों को भी प्रेरित करता रहता हूं। ऐसा करने से बीमार व्यक्ति तथा जरूरतमंद परिवार को संबल प्राप्त होता है वही समाज में जरूरतमंदों के लिए जागृति उत्पन्न होती है ।प्रत्येक व्यक्ति को हमेशा समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़ा रहना चाहिए। हम हमारी कमाई का अंश मात्र आर्थिक सहायता के रूप में जरूरतमंद परिवार को देकर पुण्य कमा सकते हैं तथा प्रत्येक जीव मात्र के प्रति हमें हमेशा दया भाव रखना चाहिए ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!