Dark Mode
आने वाले समय में राजस्थान विधानसभा होगी डिजिटल और पेपरलेस

आने वाले समय में राजस्थान विधानसभा होगी डिजिटल और पेपरलेस

  • विधानसभा अध्यक्ष के रूप में वासुदेव देवनानी का एक साल पूरा

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता करि और कहा की कहा आने वाले वर्ष में तीन सत्र और चालीस दिन चलेगी विधानसभा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधानसभा में अध्यक्ष पद पर एक वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने पर मीडिया प्रतिनिधिगण से वार्ता की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में राजस्थान विधानसभा का सदन डिजिटल तकनीक से कार्य करेगा। सदन का स्वरूप गुलाबी रंग जैसा दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में 30 गैलेरियां है। संग्रहालय में महान राजनीतिज्ञों की जानकारी का समावेश किया गया है, जिनके योगदान के लिए यह राजस्थान सदैव ऋणी रहेगा। संग्रहालय के माध्यम से वे चिरस्मरणीय रहेंगे। संग्रहालय में रियासतों का विलय, राज्य का विकास, विधानसभा की जानकारी, माननीय मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्षों के योगदान, उनके विकास में भागीदारी सहित राज्य को आकार देने में निर्वहन की गई भूमिका को अत्याधुनिक तकनीक और चलचित्रों के माध्यम से जीवंत किया गया है। विधानसभा जन-दर्शन कार्यक्रम के द्वारा संग्रहालय से सभी को जोडने का महत्वपूर्ण कार्य शुरु किया गया है। देवनानी ने कहा कि विधानसभा में संविधान क्लब, विधायक आवास परिसर में आधुनिक सुविधाएं सहित विधानसभा की संसदीय कार्य प्रणाली में अनेक नवाचार किए है।  देवनानी ने कहा कि संग्रहालय में संविधान दिवस से संविधान दीर्घा का शुभारम्भ भी कर दिया गया है। यह प्रयास संविधान में शोधपरक दृष्टि का परिचायक है। इस संविधान दीर्घा में मूल संविधान के बाईस भागों के आरम्भ में दर्शायी गयी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। संविधान दीर्घा का उद्देश्य आमजन और युवाओं में राष्ट्र और राष्ट्र के संविधान का बोध कराने के साथ ही संविधान, सांस्कृतिक और नैतिकता के प्रति जागरुकता लाना है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!