Dark Mode
कल रहेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल डीडवाना दौरे पर

कल रहेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल डीडवाना दौरे पर

डीडवाना। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल कल डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री डीडवाना पहुंचकर एक विशाल रोड शो निकालेंगे यह रोड शो शहीद स्मारक से अंबेडकर सर्किल तक निकाला जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ज्योति मिर्धा के समर्थन में कल यह रोड शो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा निकाला जाएगा। जिसमें समस्त नागौर जिले के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी सम्मिलित होंगे ।आपको बता दे कि कल राजस्थान के सीएम 3 बजे हेलीकॉप्टर से डीडवाना पहुंचेंगे। हेलीपैड से 3:10 पर कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे जहां 3:15 पर अग्रसेन वाटिका में सगठनआत्मक एक बैठक लेगे जिसमें शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्ष व जिला स्तर के पदाधिकारीयो की बैठक होगी जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक ली जाएगी वही कार्यक्रम में आगे की कड़ी में 4:45 पर शहीद स्मारक से अंबेडकर सर्किल तक ढाई किलोमीटर का एक रोड शो निकाला जाएगा। रोड शो के बाद में वापस सीएम हेलीपैड की और प्रस्थान करेंगे। और हेलीकॉप्टर से जयपुर रवाना होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!