आज भारत बंद....बाजार, स्कूल बंद
JAIPUR/NEW DELHI . सुप्रीम कोर्ट के SC-ST आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के फैसले के खिलाफ बुधवार को 14 घंटे का भारत बंद बुलाया गया है। दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (NACDAOR) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।
बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार में दिख रहा है। आरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। कुछ जिलों में प्रदर्शनकारी सड़क पर आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, मध्यप्रदेश के ग्वालियर समेत विभिन्न राज्यों के कई शहरों में एहतियातन स्कूल और कोचिंग सेंटर की छुट्टी की गई है। भरतपुर में इंटरनेट बंद है। अलवर में रोडवेज बसें बंद की गई हैं।
पाली में समिति की टीमों ने जबरन दुकानें बंद करवाईं। अलवर में रोडवेज बसें नहीं चलने से लोगों को परेशानी हो रही है। इधर जयपुर, अजमेर, सवाई माधोपुर, सीकर में भी सभी बाजार, स्कूल बंद हैं। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी संघर्ष समिति के लोगों से समझाइश क रह हैं। सभी से अपील की गई है कि वे प्रदर्शन व रैली को शांतिपूर्ण रखें।
जयपुर सहित 16 जिलों में नहीं खुलेंगे स्कूल
बंद के चलते जयपुर, सीकर, अलवर, दौसा, सवाई माधोपुर, डीग, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, टोंक, भीलवाड़ा, नीमकाथाना, कोटा, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर में स्कूल-कॉलेजों के साथ समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में आज छुट्टी की घोषणाा की गई है। कोटा, शेखावाटी और मत्स्य यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई।
भरतपुर में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा के निर्देशानुसार सुबह 9 से शाम 6 बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा। गंगापुर सिटी जिले के टोडाभीम में सरकारी स्कूल विशनपुरा के 12 टीचरों ने सीबीईओ (टोडाभीम) को सामूहिक एप्लिकेशन देकर 21 अगस्त की छुट्टी मांगी है। उन्होंने भारत बंद का समर्थन करने के लिए छुट्टी चाही है। कोटा के साथ ही जयपुर ग्रामीण के फुलेरा, चंदवाजी, रेनवाल और अचरोल में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
अजमेर पूरा बंद, पुलिस व प्रशासन अलर्ट,समर्थन की अपील के लिए निकली वाहन रैली
अजमेर में सुबह से ही बंद का असर देखने को मिला। अजमेर शहर स्कूल वैन ऑनर्स एसोसिएशन ने स्कूल वैन नहीं चलाने का फैसला लिया और ऐसे में स्कूली बच्चे भी स्कूल नहीं जा सके। वहीं कईं स्कूलों ने स्वैच्छिक बंद रखा।
बंद को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। मुख्य मार्ग व चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। बंद के समर्थन के लिए मंच की ओर से रैली भी निकाली गई। रैली रामगंज गुरुद्वारे से रवाना हुई और शहर के विभिन्न् मार्गों से होती हुई अम्बेडकर सर्कल पहुंचेगी। मुख्य मार्ग व बाजारों में सुबह से ही चहल पहल कम दिखाई दी।
बंद को लेकर अलर्ट मोड पर जोधपुर प्रशासन, 2000 पुलिसकर्मी तैनात
स्कूल, कोचिंग बंद, ट्रेन व बसें चलेंगी, सिटी बसें 2 बजे के बाद चलेंगी
भारत बंद के आह्वान को लेकर जोधपुर में पुलिस व प्रशासन हाई अलर्ट पर है। 2000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अतिरिक्त जाप्ता भी मंगवाया गया है। इधर स्कूल व कोचिंग सेंटर के साथ ही नगर निगम क्षेत्राधिकार में आने वाली शराब की दुकानों को भी पूरे दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इधर स्कूल कॉलेज वह आंगनबाड़ी केदो पर भी छुट्टी की घोषणा जिला कलेक्टर ने की है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जोधपुर जोधपुर ग्रामीण के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय कोचिंग संस्थान तथा आंगनबाड़ी केद्रों में बच्चों का अवकाश घोषित किया है।स्कूलों में स्टाफ ड्यूटी पर आएगा कलेक्टर ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में आज अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग की ओर से संपूर्ण भारत में बंद का आह्वान किया गया है।
इस प्रस्तावित भारत बंद के दौरान जोधपुर में भी रैलियां प्रदर्शन एवं जाम जैसी स्थिति होगी इसमें स्कूल व कोचिंग छात्रों की बसें ऑटो रिक्शा व अन्य बाल वाहिनी वह वाहनों के जाम में फंसने की संभावना के चलते स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। इधर यूनिवर्सिटी ने भी आज की परीक्षा को कैंसिल किया है।
इधर स्कूल कॉलेज वह आंगनबाड़ी केदो पर भी छुट्टी की घोषणा जिला कलेक्टर ने की है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जोधपुर जोधपुर ग्रामीण के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय कोचिंग संस्थान तथा आंगनबाड़ी केद्रों में बच्चों का अवकाश घोषित किया है।
स्कूलों में स्टाफ ड्यूटी पर आएगा कलेक्टर ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति वर्गों के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में आज अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग की ओर से संपूर्ण भारत में बंद का आह्वान किया गया है।
इस प्रस्तावित भारत बंद के दौरान जोधपुर में भी रैलियां प्रदर्शन एवं जाम जैसी स्थिति होगी इसमें स्कूल व कोचिंग छात्रों की बसें ऑटो रिक्शा व अन्य बाल वाहिनी वह वाहनों के जाम में फंसने की संभावना के चलते स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। इधर यूनिवर्सिटी ने भी आज की परीक्षा को कैंसिल किया है।
अलवर बंद, दफ्तर जाने वालों को नहीं मिले रहे वाहन
भारत बंद के तहत अलवर भी बंद हैं। सुबह से रोडवेज बसें नहीं चल रही। कई ट्रेनों के रद्द होने की सूचना आ रही है। वहीं बाजार पूरी तरह से बंद हैं। सुबह से कचौरी की दुकानें तक नहीं खुली। एक दिन पहले ही प्रशासन ने स्कूल कॉलोजों की छुट्टी की घोषणा कर दी थी। वहीं व्यापारी भी बंद के दिन प्रतिष्ठान नहीं खोलने का आश्वासन दे चुके हैं।