Dark Mode
राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी स्कूल बालिकाओं को किया गया निःशुल्क साईकल का वितरण

राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी स्कूल बालिकाओं को किया गया निःशुल्क साईकल का वितरण


बीकानेर। राजस्थान सरकार द्वारा कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साईकल वितरण का कार्यक्रम सोनगिरि कुआ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रखा गया, इस कार्यक्रम का संचालक साईकल वितरण प्रभारी मनोज पुरोहित ने किया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड 72 के पार्षद सुशील कुमार व्यास और विशिष्ट अतिथि नारायण पारीक ,जिलाध्यक्ष ,विप्र फाउंडेशन रहे व स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती इरम भाटी ने अतिथियों का स्वागत शॉल व स्मृति चिन्ह देकर किया ।
कार्यक्रम मंच संचालक अर्चना शर्मा ने बताया कि भारत की छात्राएं शिक्षा के माध्यम से देश का नाम पूरे विश्व मे ऊंचा कर रही है आज सेना ,प्रशासनिक सेवाओ से लेकर निजी व्यवसाय क्षेत्र में भी छात्राएं बढ़ चढ़कर कदम से कदम मिला रही है साईकल वितरण के दौरान छात्राएं काफी उत्सुक दिखी ,विशिष्ट अतिथि नारायण पारीक ने कहा कि स्किल डेवेलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप ,खेल जगत के माध्यम से बालिकाएँ आज देश ही नही पूरे विश्व में भारत का मजबूती के साथ नेतृत्व कर रही है सामाजिक विकास के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना हम सभी का कर्त्तव्य हैं । इस कार्यक्रम के दौरान रेणु बाला,तरुण मोदी,सुमन गहलोत विनोद शर्मा नारायण प्रजापत सिकन्दर अली नारायण मोहता इत्यादि उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!