पूर्व सैनिकों का राजस्थान मिशन 2030 संवाद शिविर संपन्न
सोजत। तहसील कार्यालय के सभागार में राजस्थान मिशन 2030 संवाद शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व सैनिक संगठन के सचिव अशोक सेन ने बताया कि शिविर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल गजेंद्र सिंह राठौड़ ने राज्य के पूर्व सैनिकों वीरांगना शौर्य पदक धारकों एवं सेवारत सैनिकों के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा की गई। प्रदेश के विकास की गति को 10 गुना करने तथा राजस्थान को 2030 तक देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाने के लिए पूर्व सैनिकों से सुझाव लिए गए। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष सूबेदार पाबूसिह, चैनसिंह सोहननाथ, मदनलाल, हवलदार उम्मेदलाल, रुपाराम जोगाराम तेजदान, जोगसिंह पदम सिंह कालू सिंह गोपाल सिंह महेंद्र दास घनश्याम लाल उपस्थित रहे।