राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सरवाड़ की बैठक आज
सरवाड़. कस्बे में रविवार को राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा सरवाड़ की बैठक रामदेव मंदिर में प्रातः 11 बजे उपशाखा अध्यक्ष रूपचंद पांड्या की अध्यक्षता में आयोजित होगी। उपशाखा अध्यक्ष रूपचंद पांड्या ने बताया कि बैठक में पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र भरवाए जाएंगे। साथ ही पेंशनर समाज की समस्याओं व महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि गत दिनो उप शाखा सरवाड़ की ओर से आयोजित किए गए वार्षिक अधिवेशन में सहयोग करने वाले भामाशाह राजेंद्र मेवाडा,शंभू गहलोत,भागचंद चौधरी,राजेश मेवाड़ा का सम्मान किया जाएगा। बैठक में दिसंबर 2023 में आयोजित होने वाले 80 वर्षीय पेंशनर सम्मान समारोह पर चर्चा की जाएगी और सूची तैयार की जाएगी।