Dark Mode
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल का ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान 21 जून से शुरू

राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल का ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान 21 जून से शुरू

अजमेर। क्षेत्रीय अधिकारी निधि खण्डेलवाल ने बताया कि राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल किशनगढ़ द्वारा अजमेर शहर में तीन दिवसीय ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव शुरू किया जाएगा। ये 21 से 23 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत अधिकृत रिसाईकल्र्स घर-घर जाकर ई-वेस्ट संग्रहण करेगें। इसके अलावा शहर में आवासीय, औद्योगिक, व्यावसायिक एवं संस्थानिक जगहों पर ई-वेस्ट संग्रहण केन्द्र बनाए जाएगें। इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट अथवा ई-वेस्ट में पुराने, बंद एवं अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्टि्रकल उपकरण जैसे मोबाईल, टीवी, फ्रिज, प्रिन्टर, एसी, लैपटॉप एवं कम्प्यूटर इत्यादि शामिल है। ऎसे उपकरणों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण तथा प्रोसेसिंग पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए अतिआवश्यक है। रिसाईकल्र्स द्वारा ई-वेस्ट एकत्रित करने के बदले नियत दरों का भुगतान किया जाएगा। औद्योगिक इकाईयों को सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे का वैज्ञानिक, सुरक्षित एवं प्रमाणिक निपटान सुनिश्चित किया जाना है। यह अभियान ईपीआर यानी एक्सटेंडेड प्रॉड्यूसर रिस्पांसबिलिटी के निर्देशों अनुरूप है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!