Dark Mode
राजस्थान राजस्व सेवा परिषद ने किया कैंपों के बहिष्कार का एलान 

राजस्थान राजस्व सेवा परिषद ने किया कैंपों के बहिष्कार का एलान 

 

उपखंड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

सोजत। तहसील क्षेत्र के समस्त नायब तहसीलदार, भू अभिलेख निरीक्षकों और पटवारियों ने सोजत तहसील के तहसीलदार दीपक सांखला की अगुवाई में अपना मांगपत्र उपखंड अधिकारी के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पटवार संघ उपशाखा अध्यक्ष हिमांशु लखावत ने बताया कि प्रदेश के सम्पूर्ण राजस्व कार्मिकों ने अपने पूर्व में हुए समझौतो को राज्य सरकार द्वारा लागू नहीं करने पर रोष जताते हुए आगामी प्रशासन गांवो के संग अभियानों के बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार राजस्व सेवा परिषद की मांगों की और ध्यान नहीं दे रही हे और समझौते करके उनको लागू नहीं कर रही है इसलिए आज राजस्व कार्मिकों ने अपनी 9 मांगों का मांग पत्र और समझौता लागू करने हेतु ज्ञापन सौंपा और 20.04.2023 और 21.04.2023 को तहसील क्षेत्र के समस्त पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक , नायब तहसीलदार और तहसीलदार सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगे और यदि सरकार फिर भी हठधर्मिता अपनाती हे तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 24.04.2023 से होने वाले शिविरो सहित सम्पूर्ण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा
ज्ञापन देने हेतु नायब तहसीलदार मोतीलाल पटवार संघ अध्यक्ष हिमांशु लखावत, भू अभिलेख निरीक्षक प्रेमचंद, गोविंद सिंह, राजू सिंह, रूगाराम, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र कंवर, श्यामदास, दिलदार खान पटवारी  आशा टांक, अमरचंद, लीला देवी, किशनलाल, योगेश कुमार, उर्वशी सैनी, भवानी सिंह, सुरेश सुथार आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!