Dark Mode
राजस्थान राजस्व सेवा कार्मिक पेन डाउन हड़ताल पर, आमजन परेशान

राजस्थान राजस्व सेवा कार्मिक पेन डाउन हड़ताल पर, आमजन परेशान

फलोदी. राजस्थान राजस्व सेवा परिषद के 04.10.2021 के लिखित समझौते पर कियान्विति नहीं होने के कारण समय समय पर दिये गये ज्ञापनों एवं दिनांक 17.04.2023 को नये सिरे से प्रस्तुत किये गये मांगपत्र पर 23.04.2023 को मुख्यमंत्री आवास पर माननीय के साथ हुए 04.10.2021 के लिखित समझौते एवं नवीन मांगपत्र पर क्रियान्विति न होने पर फलोदी उपशाखा अध्यक्ष फलोदी राजस्थान पटवार संघ, उपशाखा अध्यक्ष.. राजस्थान कानूनगों संघ एवम पदेन उपशाखा अध्यक्ष. राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद के नेतृत्व में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया। धरनार्थी कार्मिको की मांग है कि सीधी भर्ती के आर.टी.एस. को सीधे तहसीलदार पद पर संस्थित करने तथा मंत्रालयिक कर्मचारी पदोन्नति कोटा समाप्त किया जाए। वरिष्ठ पटवारी पद का विलोपन किया जाये (9-18-27 पदोन्नति पद के अनुरूप चयनित वेतनमान लागू करते हुए), पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक, नायब तहसीलदार व तहसीलदार पदों का कैडर पुनर्गठन किया जाकर नवीन पद सृजित किये जाये, नायब तहसीलदार का पद शत प्रतिशत पदोन्नित पद घोषित हो। पटवारी के लिये स्थानान्तरण नियम 9 (ib) जो दिनांक 24.11.2020 को विलोपन किया गया था, उक्त नियम को पुनः बहाल किये जाये। पटवारी की ग्रेड पे एल-8 की जाये । आरएएस कैडर को रिव्यू किया जाये। ज्ञापन में बताया हैंकि उक्त बिंदुओं पर एक से दो माह में आदेश जारी करने बाबत् सहमति प्रदान की गई थी, किन्तु चार माह से अधिक का समय व्यतित हो जाने के उपरान्त एक भी मांग के संबंध में आदेश जारी नहीं किये गये हैं। जिसके कारण राजस्व सेवा परिषद के कार्मिकों (पटवारी, भू अभिलेख निरीक्षक, नायब तहसीलदार व तहसीलदार) में रोष व्याप्त हैं। राज्य सरकार द्वारा बार बार निर्देशित किये जाने के बाद भी राजस्व मण्डल अजमेर द्वारा नियमित डीपीसी नहीं की हैं तथा राजस्व सेवा परिषद की मांग अनुसार कैडर पुनर्गठन के प्रस्ताव नहीं भिजवाएं है। उक्त सहमति के बिंदुओं की क्रियान्विती नहीं होने के फलस्वरूप राजस्थान राजस्व सेवा परिषद द्वारा सोमवार 28 अगस्त 2023 से पेन डाउन हड़ताल का निर्णय लिया हैं जो आदेश जारी नहीं होने तक रहेगा तथा उपखण्ड मुख्यालयों पर उपस्थित रहकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पेन डाउन हड़ताल में तहसीलदार हुक्मीचंद, पटवारी रतन पालीवाल , नरपतसिंह राजपुरोहित , भागीरथ, मुकेश , मुक्तियार , अजयगोयर, आरआई किसन , प्रेम, दयालसिंह आदि कार्मिक शामिल रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!