राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारियों के आंदोलन शुरू
अरांई। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को दोपहर बाद कार्य का बहिस्कार कर आंदोलन शुरू कर दिया। कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने जिला कलक्टर को नाम ज्ञापन विकास अधिकारी दौलत सिंह राठौड कर सोंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 21 फरवरी को दोपहर बाद कार्य का बहिस्कार कर हनुमान चालीसा को पाठ किया जाएेगा, 22 फरवरी को दोपहर बाद सदबुद्धि यज्ञ, 23 फरवरी को मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएेगा, 24 फरवरी को गांधी जी की प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा एवं अगले चरण के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएेगी। ज्ञापन में नरेन्द्र सिंह, अजय सिंह पंवार सहित कर्मचारी सामिल थे।