Dark Mode
राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने जिला शिक्षा अधिकारी का किया अभिनंदन

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) ने जिला शिक्षा अधिकारी का किया अभिनंदन

फलोदी. राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर ) जिला फलोदी ने जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा का जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में माला साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के जिला अध्यक्ष डॉ.मुरलीधर कटारिया ने बताया कि आज प्रदेश संगठन मंत्री छगनाराम भाटिया के नेतृत्व में आज नवनिर्मित जिला फलोदी के प्रथम जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में प्रथम पदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा का संघठन की तरफ से माला साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके साथ संघठन की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारी को फलोदी जिले के शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाया गया। अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष फूलाराम भाटिया, पुखाराम गंधेर, गोरखाराम इंनखिया जिला मंत्री, गंगाराम चौहान जिला कोषाध्यक्ष ,आसूराम मेघवाल ब्लॉक अध्यक्ष,चेनाराम घंटीयाली ,वासुदेव गर्ग, दाऊराम कटारिया,गणेश लीलावत, पदमाराम शेखासर ,दुर्गाराम बिरठ,खेमचंद ,भागीरथ, मुनाराम,पोलाराम,गोमदराम कडेला,अश्विनी जोशी,चेतनराम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!