राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने प्राथमिक विद्यालयों के मर्ज का किया विरोध
केशव राय पाटन. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला बूंदी ने शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा जारी प्रपत्र में 50 से कम नामांकन वाले प्राथमिक विद्यालयों के मर्ज करने की सूचना का संगठन द्वारा विरोध प्रकट किया गया
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने राज्य के 50 से कम छात्र नामांकन वाले लगभग 10,000 विद्यालयों को बंद करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है जिसका राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय विरोध करता है संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल सामरिया ने बताया कि पिछली सरकार द्वारा 30 से कम छात्र नामांकन वाले लगभग 20000 विद्यालयों को बंद कर दिया गया था और वर्तमान में सरकार भी लगभग ऐसे ही 10000 प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने
करने की तैयारी मे है जो प्रदेश की उन बेरोजगार युवाओं के साथ छलावा है जो शिक्षक बनने का सपना अपने मन में सजाए हुए हैं साथ ही उन बालकों के साथ भी कुठाराघात हैं जो उन विद्यालय में अध्ययन कर रहे हैं संगठन के जिला प्राथमिक सचिव दुर्गाशंकर पांचाल ने बताया की अगर सरकार ऐसे ही विद्यालयों को मर्ज करती रही तो आने वाले समय में सरकारी शिक्षक व इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य अधर झूल में हो जाएगा शिक्षक संघ राष्ट्रीय इस निर्णय का कडा विरोध करता है और साथ ही सरकार ऐसे निर्णयों व आदेशों का मजबूरन सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए भी मानसिक रूप से तैयार हैं सरकार को ऐसे निर्णयो को तुरंत वापस लेना चाहिए