Dark Mode
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत फतेहपुर ने की कड़ी निन्दा

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत फतेहपुर ने की कड़ी निन्दा


फतेहपुर शेखावाटी। आज राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने उपखंड अधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को अध्यापिका हेमलता बेरवा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लकडाई,तहसील किशनगंज, जिला बारां को धमकाने और प्रताडि़त करने के उपलक्ष में ज्ञापन सौंपा गया । राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा फतेहपुर के संघर्ष समिति संयोजक भंवर लाल मेव ने बताया कि गणतंत्र दिवस कोई धार्मिक आयोजन नहीं है और कोई भी राजकीय संस्थान किसी भी धर्म के प्रतीकों, क्रियाकलापों और कर्मकांडों की पालना करने/ प्रदर्शित करने/प्रचार प्रसार करने का स्थान नहीं है। विद्यालय कोई धार्मिक स्थान या पूजा/इबादत करने का स्थान भी नहीं है। यह सार्वजनिक स्थल है जहां सभी धर्मों को मानने वाले, सभी तरह की मान्यताएं रखने वाले नागरिकों के बालक शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। अध्यक्ष और ब्लॉक मंत्री ने संयुक्त बयान में बताया कि गणतंत्र दिवस का आयोजन विद्यालयों में इसलिए किया जाता है ताकि इस अवसर पर हम बड़ी कुर्बानी और लंबे स्वाधीनता संघर्ष के बाद मिली आजादी और हमारे गणराज्य में मिले संविधान प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों को याद कर सकें और हमारे राष्ट्र को और आगे बढ़ाने, विकसित करने, गौरान्वित करने में प्रत्येक नागरिक का अधिकतम सहयोग हो सके। राजस्थान शिक्षक (शेखावत) की यह पक्की मान्यता है कि शिक्षा का उद्देश्य संविधान की मूल भावना के अनुरूप नागरिकों को विवेकवान बनाना तथा अंधविश्वासों, पाखंड व सामाजिक बुराइयों से उबारना और वैज्ञानिक चेतना विकसित करना है। बालक में सर्वांगीण विकास करते हुए उसे एक ज्ञानवान सुनागरिक बनाना है। विद्यालय पर बालको में धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक मूल्यों का विकास करने की महत्वमूर्ण जिम्मेदारी है। इस दौरान जिला प्रवक्ता फारूक अली खान,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथ मील , नंद किशोर जाखड़, अशोक कुमार काला, गंगाधर रॉयल, महावीर बालान, मो समीर, भंवर लाल शास्त्री, रामकृष्ण, जयप्रकाश , जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!