राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा दौसा
भीलवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन में कार्यकर्ता 6 मई को होंगे रवाना
दौसा . राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की प्रदेश कार्यकारिणी के अग्रवाल भवन, कोटा बाईपास रोड, भीलवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश महासमिति अधिवेशन 6 व 7 मई 2023 में भाग लेने के लिए दौसा जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता 6 मई शनिवार को प्रात: रवाना होंगे।
संघ के जिला प्रवक्ता दिनेश पारीक ने बताया कि प्रदेश अधिवेशन में अधिकाधिक भागीदारी को लेकर महवा से संभाग संगठन मंत्री कालूराम मीणा, जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा, उपशाखा अध्यक्ष रामकिशन मीणा व मंत्री विजय राम कश्यप आदि ने शहर सहित ग्रामीण स्कूलों का दौरा किया । दौसा से जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा, विभाग संगठन मंत्री गुलाबचंद शर्मा, जिला संगठन मंत्री राजकुमार नेतावाला व जिला सरक्षक पंडित राधेश्याम शर्मा ने शहर सहित ग्रामीण स्कूलों का दौरा कर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है। लालसोट से पूर्व प्रांतीय प्रतिनिधी गोविंद सहाय शर्मा, रामजीलाल मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष परिक्षित शर्मा व हनुमान सहाय शर्मा तथा रामगढ़ पचवारा से प्रांतीय प्रतिनिधी किशोर सैनी व सुरेन्द्र जांगिड़ तथा बांदीकुई से उपशाखा अध्यक्ष शिवचरण चेची, मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, प्रदेश महासमिति सदस्य महेश नांगल व गिर्राज अरनिया, जिला सरक्षक बाबूलाल धनावडा, जिला संगठन मंत्री (महिला) केसंति मीणा व पूर्व मंत्री रामनारायण सैनी ने शहर सहित ग्रामीण स्कूलों का दौरा कर अधिवेषण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।