Dark Mode
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर की प्रेस वार्ता

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर की प्रेस वार्ता

सवाई माधौपुर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने आज अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर गौतम आश्रम ट्रस्ट में प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता में जयपुर से आई डॉ अरुणा शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने बताया कि संगठन द्वारा बार-बार आग्रह करने व लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रकट करने के उपरांत भी सरकार ने न तो संगठन कोई संवाद स्थापित किया ना ही अपने स्तर पर कोई कार्यवाही की है संगठन ने गत वर्षों में निरंतर राज्य सरकार के समक्ष सभी स्तरों एवं माध्यमों द्वारा संपर्क कर आग्रह किया किंतु संवेदनहीनता अपनाते हुए समस्याओं को हल करने का कोई सार्थक प्रयास सरकार द्वारा नहीं किया गया
इस दौरान विभिन्न समस्याओं के निराकरण के प्रति राज्य सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैया के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को गिनाया मांगो में मुख्य रूप से वेतन विसंगतियों के निराकरण हेतु गठित सावंत एवं हेमराज कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल सार्वजनिक कर लागू किया जावे एवं विभिन्न वेतन विसंगतियों का तत्काल निवारण किया जाए।
समस्त राज्य कर्मचारियों को 8,16, 24,32 वर्ष पर एसीपी का लाभ देकर पदोन्नति पद का वेतनमान प्रदान किया जावे एनपीएस कार्मिकों के लिए लागू हुई पुरानी पेंशन योजना ओ पी एस की समस्त तकनीकी खामियों को दुरुस्त करते हुए एनपीएस फंड की जमा राशि शिक्षकों को देने के साथ-साथ जीपीएफ़ 2004 के खाता नंबर तत्काल जारी किए जाएं इस तरह की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व में भी सरकार को कई बार धरना ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया गया लेकिन समय रहते अभी भी मांगे पूरी नहीं हुई ऐसे में सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने लगाया फिर भी तीसरे चरण की वार्ता अंतिम वार्ता की जाने के बाद अगर समय रहते सरकार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की मांगों पर अमल नहीं करती है तो आगामी समय में रणनीति तैयार कर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की बात अरुणा शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने कही।प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अरुणा शर्मा, जिलाध्यक्ष बजरंग लाल गुर्जर,जिला मंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, गीता जेलिया, कमलेश शर्मा, सहित शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारी मौजूद रहे

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!