Dark Mode
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने किया जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव .,

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने किया जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव .,

पदमपुर . राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिला मंत्री आकाशदीप बिश्नोई के नेतृत्व में जिले के शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी का किया घेराव , दिया मांग  पत्र विभिन्न समस्याओं को लेकर , नोशनल ए.सी.पी, लम्बित स्थाईकरण आदेश तुरन्त प्रभाव से जारी करने, मिड-डे मील की बकाया राशि तथा तीन माह की अग्रिम राशि यथाशीघ्र जारी करने, नवसृजित महात्मा गांधी विद्यालयों के अधिशेष अध्यापको का कांउसलिग द्वारा यथाशीघ्र पदस्थापन करने आदि मांगो को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. शिक्षा का घेराव किया। मांगो के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. शिक्षा ने संगठन को 14 जुलाई तक उक्त प्रकरणों के निस्तारण का आश्वासन् दिया है। जिला मंत्री बिश्नोई ने बताया कि अगर आश्वासन अनुसार प्रकरणों का निस्तारण नहीं होता है तो संगठन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा।  
आज के घेराव में कृष्ण लाल पूनिया, सतपाल बिश्नोई, आत्माराम गोदारा, महावीर अरोड़ा, रविन्द्र सिंह गिल, अतुल सिंह राठौड़, पलविन्द्र सिंह, ब्रह्मदत्त छिम्पा, जगदीश ढाल, सुरजीत सिंह, रत्तीराम, तरसेम कुक्कड़, रणजीत, पवन स्वामी, कुनाल, महेन्द्र काठपाल, किशनलाल लोहारा, ललित चुघ, सुरेन्द्र वर्मा, नरेन्द्र ठकराल, इन्दाज घिन्टाला, जसवन्त राम सहित  बड़ी संख्या में  शिक्षक सम्मिलित हुए I 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!