Dark Mode
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने 18 सूत्रीय मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन 

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने 18 सूत्रीय मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन 




दौसा .  राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की प्रदेश कार्यकारिणी एवं निर्णय के आव्हान पर प्रान्तव्यापी आंदोलन के तहत आज जिला शाखा दौसा द्वारा शिक्षक, शिक्षा एवं शिक्षार्थियों के हित की 18 सूत्री प्रमुख मांगों यथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण स्थाई स्थानांतरण नीति बनाकर करने, आरटीई के तहत बीएलओ एवं अन्य सहित गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने, प्रत्येक उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी एवं अंग्रेजी के व्याख्याताओं के पद सृजित करने, वरिष्ठ अध्यापकों के तथा अध्यापकों के अंतर जिला स्थानांतरण पर वरिष्ठता का विलोपन नहीं करने, सभी प्रकार के संविदा भर्ती पर तुरंत रोक लगाकर स्थाई भर्ती करने, पंचायती राज शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति से चयनित वेतनमान का लाभ दिए जाने, शिक्षक सम्मेलनों के लिए पूर्व की भांति शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य करने, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की अनुमानित लागत की राशि छात्र छात्राओं के बैंक खाते में हस्तांतरित करने, सत्र 2022-23 में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक न्यून परीक्षा परिणाम वाले शिक्षकों को कोरोना के कारण वह उपस्थिति अनिवार्य नहीं होने के कारण शीथलन प्रदान करने आदि मांगो के निस्तारण हेतु जिला कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार एवं मुख्य सचिव राजस्थान सरकार आदि को ज्ञापन दिया गया। जिला अध्यक्ष कमल राम मीणा एवं जिला मंत्री कालूराम गुर्जर ने बताया कि उक्त मांगों पर दिनांक 24-04-23 तक सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर दिनांक 01-05 2023 को शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया जाएगा। इस अवसर पर अखिलेश शर्मा, कालूराम गुर्जर, सुरेश शर्मा, कमल राम मीणा, राजेश मीणा, राजेश शर्मा, दीपक गहलोत, कमलेश पटेल, राकेश नागर एवं हेमन्त शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!