Dark Mode
राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक

राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक

उदयपुर। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हिरण मगरी सेक्टर 13 स्थित परिषद कार्यालय में सम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईपीएस टीसी डामोर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवीन दायित्वों की घोषणा के साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

परिषद के संगठन मंत्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि माँ भारती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलन कर बैठक प्रारम्भ हुई। प्रांतीय छात्रावास प्रमुख शंकर पटेल ने सभी अतिथियों का परिचय करवाया। बैठक की प्रस्तावना रखते हुए प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र प्रकाश पंचोली ने नवीन दायित्वों की घोषणा की। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विपुल भाई पटेल ने कहा कि हमें संगठित होकर कार्यकता भाव से काम करने की आवश्यकता है तभी अपने विचार-भाव को समाज में स्थापित कर पाएंगे। उन्होंने पहलगाम में हुए नरसंहार में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रख कर हुतात्माओं की शांति की प्रार्थना की गई। प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!