प्रत्येक वर्ग पर हो रहे अत्याचार को अब बिल्कुल भी नहीं सहेगा राजस्थान- खेतासर
भाजपा के नहीं सहेगा राजस्थान अभियान की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला आयोजित
ओसियां . भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आगामी दिनों में चलने वाले अभियान नही सहेगा राजस्थान का शुभारंभ करने के लिए विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई की अध्यक्षता में क़स्बे के जम्भेश्वर मन्दिर प्रांगण के सभागार में आयोजित बैठक से हुआ।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शम्भूसिंह खेतासर ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार में हो रहे प्रत्येक वर्ग पर हो रहे अत्याचार को जनता अब सहेगी नहीं।जनता जिस प्रकार से कांग्रेस के शासन में वादाखिलाफी से त्रस्त से इससे यह स्पष्ट है कि अब आने वाले विधानसभा चुनावों में बदलाव होना तय है।जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई ने अभियान की रूपरेखा को लेकर के विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए सभी से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता गहलोत सरकार के विरूद्ध जारी ब्लैक पेपर को आमजन के मध्य ले जाते हुए नाकामियों को उजागर करें।राजस्थान में जिस प्रकार से आये दिन बलात्कार,गैंगरेप, लूटपाट, हत्या जैसे घ्रणित कार्य होने के बाद भी सरकार की नींद नहीं खुल रही है इस कारण जनता बदलाव करने का मन बना चुकी है।बैठक में दो दिन पूर्व हुए चेराई में सामुहिक हत्याकांड की निंदा करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखा।साथ ही इस घटना का शीघ्रता से सम्पूर्ण खुलासा करने की भी मांग प्रमुखता से उठाई।विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला,वरिष्ठ नेता महेंद्रसिंह उम्मेदनगर, जिला संयोजक त्रिभुवनसिंह भाटी,जिला उपाध्यक्ष लिखमाराम सियोल,जिला कोषाध्यक्ष जम्बुकुमार जैन,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ज्योति जाणी,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सिकन्दर बक्स, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष व विधानसभा संयोजक प्रतापसिंह भेड़, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष व विधानसभा सह संयोजक ओमप्रकाश तापू,वरिष्ठ नेता व समाजसेवी रामनिवास मंडा,ओसियां मण्डल अध्यक्ष हनुमान सोनी,थोब मण्डल अध्यक्ष मूलसिंह राजपुरोहित, मथानिया मण्डल अध्यक्ष मदनलाल देवड़ा,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहनराम सुथार,तिंवरी प्रधान प्रतिनिधि भुराराम भाटिया,मण्डल महामंत्री अमरचंद श्रीमाली,मनोहर बिश्नोई, भंवरसिंह राजपुरोहित, श्रवण मेघवाल, धर्मराम मेघवाल, मेघसिंह उदावत,बारां सरपंच भवानीसिंह, बेठवासिया सरपंच रतनसिंह उदावत,कल्याणसिंह राजपुरोहित,जयपालसिंह रावलोत,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी,ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष भागीरथ ईशरवाल, मण्डल उपाध्यक्ष श्याम ईशरवाल, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष ओंकारसिंह चौहान,तिंवरी मण्डल अध्यक्ष उमेदसिंह, ओबीसी तिंवरी अध्यक्ष अर्जून प्रजापत,प्रतापसिंह राजपुरोहित, ओमाराम मेघवाल, पुष्पेंद्रसिंह तंवर,रूपसिंह गींगाला,रघुवीरसिंह, भंवरसिंह चांदरख,पवन राव,बुधाराम केलावा, सुखसिंह राजपुरोहित,बाबूलाल मेघवाल सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।