Dark Mode
राजस्थान युवा महोत्सव ब्लॉक स्तरीय का हुआ आयोजन

राजस्थान युवा महोत्सव ब्लॉक स्तरीय का हुआ आयोजन

 
धरियावद. राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा आयोजित युवा महोत्सव के अंतर्गत धरियावद ब्लॉक के 15 से 19 वर्ष के बालक बालिकाओं के लिए करीबन 20 तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी युवा वर्ग द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। सर्वप्रथम मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। युवा महोत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि उप  जिला प्रमुख सागरमल बोहरा, अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन केबी मीणा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह कोठारी, विशिष्ट अतिथि महामंत्री सीपी दोषी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिल वक्तावत, मनोज कोठारी, मुंशी भाई आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह कोठारी ने बताया राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होंगे, नगरपालिका अध्यक्ष केबी मीणा ने राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में खेल के अलावा अन्य छुपी प्रतिभा को उजागर कर उन्हें प्रशिक्षित कर राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उप जिला प्रमुख सागरमल जैन ने युवा बोर्ड एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। 
कार्यक्रम के समापन पर विधायक नगराज मीणा द्वारा प्रतियोगिता में आए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार शांतिलाल जैन, प्रधानाचार्य अलका वैष्णव, संदर्भ अधिकारी प्रवीण सिंह भाटी, कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिवसिंह चौहान आदि उपस्थित थे। संचालन प्रकाश जैन द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!