Dark Mode
सीएम भजनलाल शर्मा से मिले महाराष्ट्र में बसे प्रवासी राजस्थानी

सीएम भजनलाल शर्मा से मिले महाराष्ट्र में बसे प्रवासी राजस्थानी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर महाराष्ट्र से आए ‘राजस्थान प्रकोष्ठ’ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान एवं महाराष्ट्र के मध्य सामाजिक एवं आर्थिक एक्सचेंज प्रोग्राम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में प्रचुर मात्रा में सौर ऊर्जा, खनिज सम्पदा का भंडार, बिजली-पानी की पर्याप्त उपलब्धता और निवेश अनुकूल नीतियां है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से इस निवेश-परक वातावरण का लाभ उठाते हुए प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को उद्यम स्थापित करने में हरसंभव मदद करेगी। इस दौरान शर्मा ने आगामी 10 दिसम्बर को प्रस्तावित ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के लिए प्रवासी राजस्थानियों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर ‘राजस्थान प्रकोष्ठ’ के अध्यक्ष संजय मंत्री, नंदकिशोर मालपानी सहित विभिन्न प्रवासी राजस्थानी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!