Dark Mode
सालासर में राजे ने प्रदेश की CONGRESS सरकार को घेरा

सालासर में राजे ने प्रदेश की CONGRESS सरकार को घेरा




सालासर(सीकर) . राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही सियासी खींचतान का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 8 मार्च की जगह 4 मार्च यानी शनिवार को चूरू के सालासर में अपना जन्मदिन मनाया। चूरू के सालासर की जनसभा में राजे ने कहा कि मैं संगठन की कार्यकर्ता के रूप में मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में चल रही हूं और आप सबको चला रही हूं। इस दौरान वे भाजपा के कद्दावर नेता रहे और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को याद करते हुए भावुक भी हुईं। राजे ने कहा कि वे मेरे राजनीतिक गुरु थे और आज में जो हूं उन्हीं की वजह से हूं।सालासर में रैली के दौरान बजरंग बली के जयकारे लगे। राजे ने 'हे बजरंग बली हनुमान, हे महावीर करो कल्याण।' जयकारा बोलकर अपने भाषण की शुरुआत की। फिर भीड़ की तरफ हाथ करके बोलीं, 'मुझे प्यार है आप सबसे। मेरे सालगिरह के दिन राजस्थान के कोने-कोने से लोग आकर मुझे प्यार देते हैं।

राजमाता ने मुझे यह सिखाया था, राजस्थान की भूमि के लिए जान भी देनी पड़े तो पीछे मत हटना।' वे बोलीं कि- चार साल में उतार चढ़ाव में आपने मेरा साथ नहीं छोड़ा। आपने पहली बार 2003 में 120 सीटों के साथ भाजपा को जिताया। 2013 में मैंने सुराज संकल्प यात्रा में देखा कि कांग्रेस ने प्रदेश का क्या हाल कर दिया? आपने इतिहास रचा और विधानसभा में 163 और लोकसभा में 25 सीटें दीं।राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- 2018 में कांग्रेस आई और हमारी सारी योजनाएं बदल दीं। भामाशाह योजना बंद कर दी और नाम बदलकर चिरंजीवी योजना शुरू की और अब मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। 10 लाख की बजाय 11 हजार रुपए भी एक मरीज पर खर्च नहीं हुआ। उन्होंने कहा- अब बजट में 25 लाख तक के इलाज की घोषणा कर दी, लेकिन इलाज तो 10 लाख राशि थी तब भी बड़े अस्पतालों में इलाज नहीं हुआ। सरकारी भर्तियों की पारदर्शिता खत्म हो गई। बेरोजगार याचक बन कर सरकार की तरफ देख रहा है।राजे ने प्रदेश की सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए कहा- न महिला, न किसान और न युवा सुरक्षित हैं। आज सुरक्षा दिवस पर ये हाल है। राजस्थान जल रहा है, मुख्यमंत्री चैन से सो रहे हैं। जनता जाग गई है, अब उनकी कुर्सी नहीं बचेगी।

मंदिरों को तोड़कर लोगों की आस्था पर चोट की जा रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है, छोटे से छोटा काम भी बिना पैसे के नहीं हो रहा।

कैग की रिपोर्ट में अवैध खनन का भ्रष्टाचार का जिक्र है। कर्जा माफी का क्या हुआ? किसानों का 2022-23 में जो बीमा होना था, वो नहीं हुआ। बिजली का हाल सबको पता है, मेरे पास किसानों के फोन आते हैं, बिजली नहीं आ रही।जनसभा से पहले वसुंधरा ने सालासर बालाजी के मंदिर में शनिवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व सीएम का परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा। वह शुक्रवार को ही सालासर पहुंच गई थीं। राजे का जन्मदिन 8 मार्च को है।

पूर्व सीएम ने मंदिर में हनुमान चालीसा और संकट मोचन का पाठ भी किया। इसके बाद वसुंधरा राजे के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हवन किया गया। पुजारी परिवार ने पूर्व सीएम का स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के बाहर उनके हजारों समर्थक मौजूद जुटे रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!