Dark Mode
राजेंद्र रावल RHB कॉलोनी वेलफेयर समिती सिरोही के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

राजेंद्र रावल RHB कॉलोनी वेलफेयर समिती सिरोही के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

सिरोही। सोमवार को सिरोही के एक निजी होटल में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी की आमसभा रखी गई। आम सभा में समिति के सदस्यो द्वारा राजेंद्र रावल को  निर्विरोध सोसायटी का अधयक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष राजेंद्र रावल ने अपने समिति को संबोधित करते हुए कहा की सभी कॉलोनियों के विकास हेतु सभी कार्यकारणी पदाधिकारी एवं  सदस्य हमेशा तत्पर रहेंगे। सीमिती के मीडिया प्रभारी रमेश मीणा ने बताया की समिति के अंदर शहर की चार कॉलोनीयों राधिका रेसीडेंसी 2, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ,हरिओम नगर एवम बजरंग नगर को शामिल किया गया है। इस बैठक में सभी कॉलोनी में निवासरत वरिष्ठ प्रबुद्ध जन नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में कोलोनियो के मूलभूत विकास के बारे में चर्चा हुई। जिसके अंतर्गत  बैठक में  आवश्यक विकास एवं सुरुक्षा  हेतु निर्णय लिए गए। साथ ही कार्यकारिणी गठित की गई। समिति के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध राजेंद्र रावल, उपाध्यक्ष मदन सिंह परमार, सचिव नवल सिंह, सह सचिव त्रिलोक राम, कोषाध्यक्ष भवर रावल, विधि सलाहकार नगेंद्र मेड़तिया, कार्यकारिणी सदस्य शंकर मीणा, भागवत सिंह देवड़ा, अर्जुन सिंह राठौर ,प्रवीण खत्री ,रमेश मीणा, दीप सिंह राणावत, विजय माथुर, गोपी किशन खंडेलवाल ,युगल किशोर धाबाई, मोहन माली ,विनोद रावल, महिपाल सिंह चारण, महेंद्र कोरजानी, कल्याण सेन, शक्ति सिंह देवड़ा एवं बलवंत खत्री को शामिल किया गया। सभी सदस्यो ने कार्यकारिणी कमेटी का स्वागत किया। बैठक में  कार्यकारणी सदस्यो के अलावा योगेश खत्री करण सिंह कुंपावत कुंदन सिंह जोधा महेंद्र रावल किशन सिंह देवड़ा प्रदीप सिंह देवड़ा प्रतीक राठौड़ बद्रीलाल पटेल आदि  उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!