राजेंद्र शर्मा हुए पुन, निर्वाचित
बयाना। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा बयाना के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए।जिसमे राजेंद्र प्रसाद शर्मा को दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए शर्मा को चुनाव अधिकारी मनोज कुम्भज तथा सहायक चुनाव अधिकारी व्याख्याता विजयभान गुप्ता ने घोषणा कर पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।तत्पश्चात उपस्थित सभी पेंशनरों ने शर्मा का माल्यार्पण कर फैटा पहनाकर ब जुलूस निकाल कर भव्य स्वागत किया । शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि में अपने कर्तव्य से कभी विमुख नहीं हूंगा साथ ही सभी पेंसनरो की मांग को मनवाने के लिए सरकार से हर संभव प्रयास करता रहूंगा।
इस मौके राम भरोसी शर्मा,इंद्रदत्त शर्मा,मुरारी लाल खेमरिया,भवानी शंकर,बृजेश शर्मा,गोविंद प्रसाद शर्मा,हरीश शर्मा,बदन सिंह सूप, पूरन मित्तल,जयंती प्रसाद,चंद्रप्रसाद गुप्ता,मोहनलाल,प्रेम चंद कुशवाह,घनश्याम शर्मा,सोमदत्त शर्मा,गोपाल सोनी,श्याम लाल शर्मा,बाबूलाल बर्मा, दोज़ी राम शर्मा,हरिकिशन भगत,पूरन चंद गुप्ता,रामबाबू पाठक,हेमचंद गुप्ता,गोवर्धन सिंह,विशंभर दयाल,लालाराम तथा महेश चंद शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।