Dark Mode
राजीव गांधी ओलंपिक खेल महोत्सव का शुभारंभ

राजीव गांधी ओलंपिक खेल महोत्सव का शुभारंभ

सरवाड़. कस्बे में शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में राजीव गांधी ओलंपिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। खेल महोत्सव का शुभारंभ केकड़ी विधायक डॉ रघु शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ को शर्मा ने कहा कि खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी होता है इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से खेल को प्रोत्साहन देने के उदेश्य से खेलेगा राजस्थान जीतेगा राजस्थान के तहत राजीव गांधी ऑलम्पिक 2023 शुरू किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष छगन कंवर राठौड़ ने की। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हाजी अब्दुल रशीद गुराक, नगर पालिका उपाध्यक्ष आरिफ नेब विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश पारीक ने किया। दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्याम लाल बैरवा, शंकर सिंह राठौड़, रामस्वरूप प्रजापति, बाबू मोहम्मद गुराक, शमसुद्दीन कुरेशी, अतीक तंवर, संजय शर्मा, चेतन खींची, बनवारी खटीक, शिवप्रकाश कालबेलिया, अजय पारीक, रिजवान मंसूरी, सीताराम प्रजापति , संजय साहु, लतीफ गुराक, राधेश्याम रेगर, उपखण्ड अधिकारी विकास मोहन भाटी, अधिशासी अधिकारी राघव मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया, विद्यालय प्रधानाचार्य गोपीलाल कीर,परमेश्वर प्रसाद मिश्र, शारीरिक शिक्षक गिरधर सिंह, जावेद मंसूरी, गोविंद शर्मा, दीपेश सिसोदिया लालचंद रातावाल, गोविन्द शर्मा आदि मौजूद रहे। शारीरिक शिक्षक जावेद मंसूरी ने बताया कि इस खेल महोत्सव में 137 टीमें भाग ले रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!