Dark Mode
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक आयोजित

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक आयोजित

आहोर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जालोर की बैठक आहोर में सोमवार शक्ति सराय में प्रभारी जयंती भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान प्रभारी जयंती भाटिया ने बताया कि आप ने जो पगड़ी पहनाई है उसकी आने वाले लोकसभा व पंचायती राज चुनाव में लाज रखनी है एक हार हो जाने के बाद दुसरी जीत पक्की है, मजबूत विचार धारा होनी चाहिए धरातल से जुड़े हुए होना चाहिए जो व्यक्ति काम करता है वो जरुर आगे बढ़ता है नया विज़न बनाकर काम करना है। वहीं एआईसीसी सदस्य जितेन्द्र कसाना ने बताया कि पंचायती राज एक मजबूत स्तंभ है उच्च स्तर पर पर बात रखने के लिए एक मजबूत संगठन होना चाहिए सभी मिलजुल कार्य करें वहीं विधायक प्रत्याशी सरोज चौधरी ने बताया कि राजीव गांधी का सपना था कि पंचायती राज संगठन से जुड़कर मजबूती प्रदान करें जालोर के जिला अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष बनाकर संगठन का विस्तार करें लोकसभा व पंचायती राज चुनाव में जीत दर्ज कर सके वहीं वहीं खुशाल सिंह, मांगीलाल चौधरी, गणपत लाल शर्मा ने संबोधित किया इस अवसर पर श्रीमती सरोज चौधरी विधायक प्रत्याशी, एआईसीसी सदस्य जितेन्द्र कसाना, जिला सचिव बस्ती मल चौहान,उप प्रधान अमृत प्रजापत, व्यापार मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष खुशाल सिंह, एडवोकेट मांगीलाल चौधरी, प्रवक्ता रमेश कुमार बेदाना,महासचिव भादाजुन गणपत लाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष हस्तीमल सुथार, मंडल अध्यक्ष भादाजुन कालुराम, विनोद कुमार, मंडल उपाध्यक्ष गेना राम बोस, युवा महासचिव ईश्वर सोलंकी पंचानवा, मिडिया प्रभारी राणाराम, ओमप्रकाश चौधरी, इन्द्र कुमार महासचिव, सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!