Dark Mode
राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का हुआ समापन

राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का हुआ समापन

आसींद. उपखंड क्षेत्र आसींद सहित कस्बे में चल रहे पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल का समापन समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में उपखंड अधिकारी संदीप कुमार खेदर के मुख्य अतिथि में प्रधान सीता देवी खटीक की अध्यक्षता में हुआ. इस अवसर पर समापन समारोह को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी खेदर ने कहा कि विजेता टीमें में आगे जाकर अपने क्षेत्र सहित जिले व राजस्थान का नाम रोशन करें खेल की कोई उम्र नहीं होती है तीनों पीढ़ियां सभी धर्म सद्भावना के साथ आगे बढ़ाकर देश का नाम रोशन करें. वही खेल शूटिंग बॉल कबड्डी फुटबॉल रस्साकशी खो-खो वॉलीबॉल टेनिस बॉल क्रिकेट आदि खेल खेले गए जिसमें में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले प्रतिमागियो को अतिथियों द्वारा पारितोषिक वितरण किए गए भवानी शंकर टेलर प्रतियोगिता प्रतिवेदन प्रस्तुत किया प्रधानाचार्य मीना प्रतिहार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया. इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा, भामाशाह मंजू कवर साचोरा, राजमल मेवाड़ा, समाजसेवी उदयलाल फौजी,ऐसीबीओ भँवरलाल सेन, प:स; तेजमल भील,आमेसर सरपंच बाबूलाल भील, नरेंद्र कुमार रेगर, सहित शारीरिक शिक्षक छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!