रियांबड़ी में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय खेलों का हुआ समापन
रियांबड़ी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को तराशने एवं उन्हें मंच उपलब्ध कराने के लिए जारी राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का ब्लॉक स्तरीय आयोजन का समापन मंगलवार को समारोहपूर्वक हुआ। पंचायत समिति मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक इंद्रा देवी बावरी ने ब्लॉक स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों के साथ विजेता व उपविजेता रहने वाली टीमों को बधाई दी और खिलाड़ियों की हौसलाफजाई करते हुए आगे बढ़ने की सीख दी । पंचायत समिति विकास अधिकारी हापुराम ने विजेता रहे खिलाडि़यों से कहा कि अभ्यास जारी रखते हुए प्रदर्शन को और अधिक बेहतर बनाए व जिला सहित राज्य स्तर पर का रियांबड़ी का परचम लहराए। उन्होंने कहा कि यदि रियांबड़ी की टीम राज्य स्तर पर अपना नाम करती है तो यह पूरे रियांबड़ी शहर के लिए गौरव की बात होगी। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों के लिए सुविधा या संसाधनों की आवश्यकता है शीघ्र अवगत कराए ताकि समय रहते इन्हें उपलब्ध कराया जा सके। सीबीईओ प्रहलाद राम ने संबंधित खेलों के प्रशिक्षकों को भी निर्देश दिए कि अभ्यास सत्र जारी रखे और दक्ष प्रशिक्षकों की उपस्थिति में खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। समापन समारोह के अतिथि माणक चंद पाराशर, ब्लॉक अध्यक्ष कालू खां, रामनिवास भाटी, सुखदेव भाटी सहित ब्लॉक स्तरीय महात्मा गाँधी जीवन दर्शन समिति सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में विजेता-उपविजेता रही टीमों को पुरस्कृत किया । कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मनोहर लाल बावरी ने किया और अंत में शारीरिक संघ ने आयोजन कमेटी का आभार जताया। कार्यक्रम में सलीमुद्दीन चौहान, बरकत अली, रामाकिशन कासनिया, महादेव, हनुमान राम, सुखाराम, लाल बहादुर शास्त्री, राहुल पूरी, थानाधिकारी भंवरलाल चौधरी, मुकेश, नरेन्द्र सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा । अंत में सरपंच गिरधारी लाल सैनी ने ब्लॉक स्तरीय आयोजन के समापन की घोषणा की और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।