Dark Mode
राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलो का हुआ समापन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलो का हुआ समापन

जसोल. स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल में 6 दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का समापन गुरुवार को हुआ। समापन समारोह में प्रधान भगवत सिंह जसोल, जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान , पंचायत समिति सदस्य चम्पालाल प्रजापत, वार्डपंच याकूब खां, केवलचंद माली, समाजसेवी भोमाराम प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी मोहन सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके बाद बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी । पीईईओ जगदीश गोस्वामी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। शारीरिक शिक्षक प्रताप सिंह राव ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता व परिणामों की जानकारी दी। इस अवसर पर बालिका विद्यालय जसोल द्वारा लोक संस्कृति व देशभक्ति गीत पर नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। सरपंच ईश्वर सिंह चौहान ने ग्रामीण ओलम्पिक के शानदार आयोजन का धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनो से गांव की प्रतिभाएं सामने आएगी। इस अवसर पर प्रत्येक प्रतियोगी को ग्राम पंचायत द्वारा एक पौधा दिया गया। प्रधान भगवत सिंह जसोल ने कहा कि खेलों की प्रतिभा निखारने हेतु समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। उन्होंने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि भारतरत्न राजीव गांधी का ग्रामीण विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव गांधी ने कंप्यूटर क्रांति लायी तब देश मे विपक्ष ने विरोध किया था लेकिन आज उसी क्रांति के प्रभाव से देश चल रहा है। उन्होंने खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर नाम रोशन करने की बात कही। अंत मे सभी खेलो के विजेता, उपविजेता, निर्णायक व कार्यकर्ताओं को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम का संचालन मग सिंह दहिया मक्खन ने किया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश मेघवाल, पूर्व वार्डपंच हीराराम भील, शारीरिक शिक्षक हरीश शर्मा, नीलू चारण, जितेंद्र परिहार, व्याख्याता आसुराम मेघवंशी, विजय सिंह गौड़, अजय सिंह खारवाल, अशोक राठौड़ , कमल गहलोत आदि उपस्थित रहे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!