Dark Mode
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का समापन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का समापन

धनाऊ. ग्राम पंचायत खेमपुरा का राजीव गांधी ग्रामीण ओल्मपिक खेलकुद प्रतियोगिता 2023-24 का समापन राउमावि खेमपुरा के प्रांगण में संपन हुआ।समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री देराजराम बेनीवाल पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि, श्री जोगाराम सोनी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक, श्री मोतीराम थोरीसरपंच प्रतिनिधि खेमपुरा व श्री पुखराज ढाका पीईईओ बेनीवाल सर के अातिथ्य में संपन्न हुआ। देराज राम बेनीवाल, मोतीराम थोरी, जोगाराम सोनी व पुखराज ढाका के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक जोगाराम सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार की योजना अच्छी है। इस योजना से जो खिलाड़ी स्कूल छोड़ चुके हैं उन्हें अपने प्रतिभा को जीवित रखने के लिए एक संबलन मिलता है। देराज राम बेनीवाल ने विजेता टीमों को बधाई दी एवं हारने वाली टीमों को निराश नहीं होने की सलाह दी उन्होंने कहा कि हर हार के पीछे जीत छिपी है। पीईईओ पुखराज ढाका ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल से शारीरिक विकास तो होता ही है एवं साथ साथ में मानसिक विकास भी होता है उन्होंने समस्त व्यवस्थापक ,निर्णायको को धन्यवाद दिया कि आपने शांतिपूर्ण खेल प्रतियोगिता संपन करवाई। किस्तुर चन्द अध्यापक राप्रावि भाखरी नाडी के द्वारा खिलाडियो, अतिथियों ,भामाशाहो, निर्णायको आदि को स्म्रति चिन्ह भेंट किए। प्रतिवेदन ललित कुमार जॉंगिड अध्यापक ने किया। किस्तुर चन्द अध्यापक व पूराराम बेनिवाल अध्यापक ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर हीराराम बेनिवाल ,रामाराम भांभू खेताराम बेरड एवम अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!