राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 23 जून से
सवाई माधोपुर। माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2023-24 की अनुपालना में राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 23 जून, 2023 से होंगे आयोजित। जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र में निम्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो (महिला वर्ग), शूटिंगबॉल (पुरुष वर्ग), रस्सा कस्सी (महिला वर्ग) आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत स्तर पर 5 दिन, ब्लॉक स्तर पर 5 दिन, जिला स्तर पर 3 दिन एवं राज्य स्तर पर 4 दिन चलेंगी। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 के रजिस्ट्रेशन शुरू:- इन खेलों के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी राज ओलंपिक राजस्थान पोर्टल https://rajolympic.rajasthan.gov.in पर जनाधार कार्ड के विवरण के अनुसार अपना पंजीयन करवाकर भाग ले सकते हैं।