Dark Mode
राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों का करे सफल आयोजन - जिला कलक्टर 

राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों का करे सफल आयोजन - जिला कलक्टर 

 
 
धौलपुर । मुख्यमंत्री लाभार्थी संवाद राजीव गांधी ओलंपिक खेलों की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री पालनहार लाभार्थी संवाद की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए उन्होंने इंटरनेट कनेक्टिविटी लाभार्थियों के कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने तथा जलपान आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने 
आगामी 10 जुलाई से होने वाले राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलो की समीक्षा करते अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए।उन्होंने समस्त सीबीईओ को
 खेलवार शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा समिति का गठन कर शहरी क्षेत्रों में राजीव गाँधी शहरी ओलम्पिक खेल खिलाने हेतु उचित स्थान ,खेल मैदान का चयन करना सुनिश्चित करें। खेलो हेतु आवश्यक सामग्री क्रय करना सुनिश्चित करें 
बैठक के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने अवगत करवाया की 
शहरी क्षेत्र में 190 वार्डों में कुल 30 हजार 584 पंजीकरण जिनमे 10हजार 632 महिला तथा 19हजार 950 पुरुषों ने पंजीकरण करवाया है। वही ग्रामीण खेलो के लिए 188 ग्राम पंचायतों में कुल 1लाख 14 हजार 95 पंजीकरण हुए है जिनमे 61 हजार 822 पुरुष तथा 52 हजार 273 महिलाओं ने खेलों के लिए पंजीकरण करवाया है। जिला कलक्टर ने खेलो की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर सफल आयोजन के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कांस्वा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!