राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों की मेहंदी नगरी सोजत में मची धूम
सोजत। राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक के तहत खेलों की धूम रही स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नं.1, सोजत सिटी के खेल मैदान में कहीं मैच खेले गए। खेल प्रभारी अजीत सिंह उदावत ने बताया कि उद्घाटन के दूसरे दिन कबड्डी में 18 मैच पुरुष चार मैच महिला टेनिस क्रिकेट में 29 मैच पुरुष एक मैच महिला वालीबॉल पुरुष 24 मैच महिला 5 में फुटबॉल में पुरुष 4 वह महिला एक मैच बास्केटबॉल में पुरुष 9 व महिला आठ मैच खो-खो में महिलाओं के 31 मैच खेले गए। मैच के निर्णायक में सत्तू सिंह भाटी राजेंद्र सिंह जगदीश गहलोत नरपत राज निहारिका शक्तावत अलारख शेख पारस सिंगारिया मनोहर जोशी किशोर सिंह मुरलीधर जोशी आदि रहे। सभी मैच ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नाहर सिंह राठौड़ जयदेव शर्मा स्वरूप सिंह आदि की देखरेख में खेले गए। इस अवसर पर दिनेश सोलंकी व्याख्याता योगेश कंट्रोल रूम प्रभारी, मनोज शर्मा, संतोष पिल्लाई आदि कई गणमान्य जन के साथ दर्शक उपस्थित थे।